महिला अधिवक्ता के घर में घुसकर हमला
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला शेखसराय निवासी महिला अधिवक्ता के घर में घुसकर हमले का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को उनके जेठ गली में कुत्ते को रोटी खिला रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के ही एक युवक ने कुत्ते में लात मार दी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी युवक दीक्षांत उर्फ दीशू अपने साथ लोकेश, अंशुल, राजू बैंड वाला, मधु एवं चार-पांच अज्ञात लोग घर में घुस आया। घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली गलौज शुरू करते हुए अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपियों ने जेठ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। एएसपी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।