फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए थाने पर हंगामा
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव जोलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को परिजनों ने प्रदर्शन किया। 19 सितंबर को गांव जोलीगढ़ निवासी शबनम अपनी पुत्री को घर में अकेला छोड़कर बुलंदशहर गई थी। इस दौरान मासूम सबा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां शबनम ने पूर्व प्रधान और पति समेत सात के खिलाफ अगौता थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में पति समेत कई को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। लेकिन हत्या के मास्टरमाइंड पूर्व प्रधान को अभी तक पुलिस नही पकड़ सकी है। शनिवार को शबनम और उसके परिजन अगौता थाने पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें