ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की मौत
जहांगीराबाद। नौकरी से छुट्टी लेकर घर जा रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार देर शाम गांव के निकट हुआ।
गांव लछोई निवासी अरविंद (24) पुत्र अशोक नोएडा की एक फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार देर शाम वह छुट्टी लेकर गांव आ रहा था। कस्बा ककोड़ में गांव धनौरा से अपने गांव जाने के लिए वह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठ गया। गांव से कुछ दूर पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबने से अरविंद की मौत हो गई। संवाद