फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर माह में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर माह में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन

बुलंदशहर। इस बार अक्तूबर माह में 12 दिन अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान कैश के लिए खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस वर्ष बैंकों के सर्वाधिक अवकाश अक्तूबर माह में पड़ रहे हैं। पहला अवकाश जहां दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर रहेगा। 14 को रामनवमी, 15 को दशहरा, 19 को ईद, नौ व 23 अक्तूबर को माह का दूसरा व चौथा शनिवार और 03, 10, 17, 24 व 31 अक्तूबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान दो-तीन, 14-15 व 23-24 अक्तूबर को लगातार दो-दो दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं, नवंबर माह में तीन दिन दिवाली समेत 11 दिन का अवकाश रहेगा। जिला अग्रणी बैंक मैनेजर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अक्तूबर माह त्योहारी सीजन के चलते सर्वाधित अवकाश वाला है। शेष कार्यदिवस में खाताधारक अपना लेन-देन संबंधी कार्य कर सकते हैं। खाताधारकों को बैंक बंदी के दौरान परेशानियां न हो इसके लिए एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें