त्योहारों पर मेला और जुलूस पर रहेगी रोक
अनूपशहर। तहसील सभागार में गणेश महोत्सव, बलदेव छठ व राधाष्टमी पर्व को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम पदम सिंह व सीओ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल को मद्देनजर रखते हुए इस बार भी गत वर्ष की तरह ही त्योहार मनाए जाएंगे। मंडपों में प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जाएंगी तथा इन त्योहारों को लेकर मेला व जलूस का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। शासन द्वारा कोई नए निर्देश मिलने पर आयोजकों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना कर सकेंगे। एसडीएम ने श्राद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर को पुलिस व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे गंगा स्नान सकुशल संपन्न हो सके।