फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर वृद्ध दंपति की पिटाई कर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर दंपती की पिटाई कर की लूटपाट
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोला के गांव फिरोजपुर में घर में घुसकर वृद्ध दंपती की पिटाई कर लूटपाट के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। आईजी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र की एसडीएम कॉलोनी निवासी हरेंद्र कुमार ने आईजी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसका दिव्यांग भाई कुशलपाल गांव फिरोजपुर में माता-पिता के साथ रहता है। करीब दो-तीन साल पहले गांव के ही अमरपाल ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसमें गांव के लोगों ने फैसला करा दिया था। इसके बावजूद आरोपी पक्ष उनसे रंजिश मानता है। आरोप है कि 18 जुलाई 2021 की सुबह आरोपी अमरपाल अपनी पत्नी गीता, ससुर, मंजू पत्नी हरिओम समेत अन्य कुछ लोगों के साथ उनके घर में जबरन घुस आया। आरोपियों द्वारा उसके पिता हरपाल सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई की गई। मां के बीच बचाव करने पर उनसे भी मारपीट कर कुंडल लूट लिए गए। शोर मचाने पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद आरोपी अमरपाल दोबारा उनके घर पहुंचा और तमंचे से उसके पिता हरपाल और भाई कुशलपाल पर फायरिंग कर दी। हालांकि वृद्ध माता-पिता को कोई चोट नहीं आई। आईजी ने देहात कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। देहात कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें