फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में 3.06 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में 3.06 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि
विज्ञापन

बुलंदशहर। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत किसान को साल भर में छह हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। यह राशि तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये के रूप में प्रत्येक चार माह बाद दी जाती है। इस राशि का प्रयोग किसान खेती आदि के लिए कर सकते हैं। कृषि उप निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जिले के 3.76 लाख से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। इनमें से गत दिनों 3.06 लाख किसानों की दो-दो हजार रुपये की किस्त जारी कर दी गई थी। अब यह राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंच गई है। शेष किसानों की यह राशि गत दिनों उनके खातों में पहुंच गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकतर किसानों के दस्तावेज आदि पूरे नहीं होने के कारण योजना से वंचित चल रहे हैं। ऐसे किसान कार्यालय में पहुंचकर दस्तावेज आदि पूरे कर योजना में लगातार शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें