फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी की पूर्व संध्या पर जगमग हुआ शहीद पार्क

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लाईट से जगमाया कालाआम चौराहे का शहीद पार्क। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जश्न-ए-आजादी की पूर्व संध्या पर जगमग हुआ शहीद पार्क
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही शहर का शहीद पार्क रोशनी से जगमगा उठा। पालिका द्वारा आजादी की वर्षगांठ से पूर्व नगर के सभी पार्कों की साफ-सफाई कराने के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर झालर लगाने का कार्य किया गया।
कोरोना संक्रमण के बीच 75वें स्वतंत्रता दिवस की खुशी पूरे देश में मनाई जा रही है। आजादी की पूर्व संध्या में भी लोगों में देशभक्ति का जुनून दिखाई दिया। लोग राष्ट्रीय ध्वज खरीदते नजर आए। वहीं, पालिका द्वारा नगर के सभी पार्कों की साफ सफाई कराकर उन्हें रोशनी से जगमग कर दिया। नगर के कालाआम चौराहा स्थित शहीद पार्क में चारों ओर रंगबिरंगी झालरें लगाकर पूरे कालाआम को रोशन कर दिया। साथ ही पार्क में लगे फव्वारें भी चालू करवा दिए गए। नगर के राजेबाबू पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा व आसपास के स्थानों की भी साफ-सफाई करवाई गई। पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि महापुरुषों के सभी पार्कों की साफ-सफाई करवाने के साथ झालर आदि लगवाई गई हैं। सभी पार्कों में रोशनी का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। वहीं, सुबह से ही सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अधिकारियों व राजनेताओं द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम करेंगे ध्वजारोहण, आयोजित होगा कवि सम्मेलन
जिलेभर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम, जिपं परिसर में अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में शाम चार बजे से जिपं सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में डॉ. सैयद निजामी, शैदा राही, वरिष्ठ साहित्यकार देवेंद्र देव मिर्जापुरी को संयोजक नामित किया है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
आजादी की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम और शांति पूर्ण तरीके से मनाने के लिए जनपद पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील-अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की तलाशी की जा रही है। साथ ही जनपद के होटलों में भी ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें