फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्र हुआ वायरल तो दरोगा को मिली 14 दिन की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्र हुआ वायरल तो दरोगा को मिली 14 दिन की छुट्टी
विज्ञापन

गुलावठी। दरोगा का पत्र वायरल हुआ तो एसएसपी ने दरोगा की 14 दिन की छुट्टी सेंशन कर दी। मामला गुलावठी थाने से संबंधित है। दरअसल बराल चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुनीत सिंह की मां कैंसर से पीड़ित हैं तथा वह दिल्ली के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। सुनीत सिंह ने अपनी मां के इलाज कराने व उनकी देखरेख के लिए 14 दिन की छुट्टी मांगी। परंतु चौकी इंचार्ज को केवल दो दिन की छुट्टी मिली। उपनिरीक्षक सुनीत सिंह का 14 दिन की छुट्टी मांगने वाला पत्र जब वायरल हुआ तो एसएसपी ने तत्काल 14 दिनों का अवकाश स्वीकृत कर दिया। बराल चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुनीत सिंह ने बताया कि उनकी मां दिल्ली आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने 14 दिन की छुट्टी मांगी थी, परंतु दो दिन की उन्हें छुट्टी मिली। परंतु अब उन्हें पता चला है कि उनकी 14 दिन की छुट्टी बढ़ा दी गई है। उन्होंने अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें चौकी इंचार्ज की छुट्टी देने का अधिकार नहीं है। वह केवल अग्रसारित करती हैं। एसएसपी द्वारा गुलावठी थाने के बराल चौकी इंचार्ज की 14 दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें