फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के फ्लैट पर असामाजिक तत्वों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के फ्लैट पर असामाजिक तत्वों का कब्जा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की पॉश कालोनी मानी जाने वाली आवास विकास कॉलोनी में बिजली निगम के लिए आवंटित फ्लैट में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। स्थिति यह है कि कॉलोनी के लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन बिजली अधिकारी फ्लैट खाली कराने में सफल नहीं हो रहे हैं। परेशान लोगों ने मामले में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में जिला प्रशासन द्वारा बिजली निगम के लिए फ्लैट आवंटित किए गए हैं। इन फ्लैटों में बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को रहना था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने इन फ्लैटों पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। जबकि असामाजिक प्रवृत्ति के लोग लगातार कॉलोनी में शराब पीकर झगड़ा, अभद्रता करते रहे हैं। इसके चलते कॉलोनी में लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी इन फ्लैटों को खाली कराने में सफल नहीं हो रहे हैं। जिसके चलते लोगों ने मामले में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

--------
-------
एडीएम प्रशासन को पत्र लिखते हुए फ्लैट खाली कराने का आह्वान किया है। फ्लैट खाली होने पर बिजली निगम के कर्मचारियों को आवंटित किए जाएंगे।
शिवकुमार, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें