श्रावण मास में मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश
नरौरा। थाना परिसर में कांवड़ मेला एवं ईद को लेकर प्रभारी निरीक्षक अल्ताफ अंसारी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएचओ अल्ताफ अंसारी ने सावन के महीने में मीट की दुकान नही खोलने के निर्देश दिए। गंगाघाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए राजघाट व गांधीघाट पर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही स्नानार्थियों की सुरक्षा के बंदोबस्त सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। ईद पर नमाज के स्थान व समय की जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों से किसी भी बड़े लेने देन के लिए बैंक आदि आने जाने के दौरान पुलिस का बेहिचक सहयोग लेने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने नगर में किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में पावर कॉर्पोरेशन के जेई प्रवीन कुमार, सिंचाई विभाग से सूरजपाल सिंह, एसआई ऋषि कुमार मिश्रा, मुनेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, महोदर सिंह, प्रधान राजघाट ओमवीर सिंह, प्रधान उदयगढ़ी नरेशकुमार व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा गुप्ता, रियाज खान, जीतू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।