फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप का ताला बंद कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप का ताला बंद कर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

खानपुर। नगर के ढकरौली प्याऊ स्थित पेट्रोल पंप पर क्षेत्र के गांव सीकरी के दर्जनों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व पंप पर गांव निवासी सेल्समैन पर हुए जानलेवा हमले में पंप स्वामी ने इलाज कराने की बात कही। लेकिन पंप स्वामी अब अपनी बात से मुकर रहे हैं।
गुरुवार को नगर के ढकरौली प्याऊ स्थित पेट्रोल पंप पर क्षेत्र के गांव सीकरी के दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पेट्रोल पंप को बंद कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप स्वामी पर अपनी बात से मुकरने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल की सेल को बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि एक पखवाड़े पूर्व पेट्रोल पंप सेल्समैन सुनील पुत्र दिनेश पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। पंप स्वामी ने पम्पकर्मी के पूरे इलाज का खर्चा वहन करने की बात कही थी। अब पंप स्वामी सेल्समैन का इलाज करने से मुकर रहे हैं। परिजनों की हालत दयनीय होने के कारण वह अपने पुत्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। जिसके कारण सेल्समैन आज भी पैसे के अभाव में अस्पताल में ही है। अस्पताल संचालक ने बिना पैसे जमा किए मरीज को छुट्टी देने से साफ इनकार कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है अस्पताल संचालक दो लाख रुपये मांग रहे हैं जिसको परिजन देने में असमर्थ हैं। गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप बंद कर पीड़ित का इलाज के पैसे देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पम्प स्वामी विवेक चौधरी ने बताया कि मानवता के आधार पर सेल्समैन सुनील के इलाज कराने की बात कही थी। इलाज के लिए 85 हजार रुपए भी दे दिए हैं।
प्रभारी निरीक्षक खानपुर शिव कुमार सिंह ने बताया कि पंप पर हुए हमले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हंगामे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें