फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा नहीं होने पर दो घंटे बाजार बंद रखेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का खुलासा नहीं होने पर दो घंटे बाजार बंद रखेंगे व्यापारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। व्यापारी नेता के घर लाखों की चोरी के मामले में कार्रवाई न होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। विरोध स्वरूप व्यापारी शुक्रवार को दो घंटे के लिए बाजार बंद करते हुए अधिकारियों का घेराव करेंगे। आरोप है कि पुलिस फर्जी तरीके से मामले का खुलासा करते हुए खुद को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

23 जून को लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त के घर से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान करीब साढ़े सात लाख रुपये की नकदी और 15 तोले सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए गए थे। घटना को करीब तीन सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है। बुधवार को व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को फर्जी तरीके से खोलने का प्रयास कर रही है, जिसके चलते व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि पुलिस के खिलाफ 16 जुलाई को विरोध स्वरूप दो घंटे के लिए बाजार बंद रखा जाएगा। इस दौरान अधिकारियों का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारी नेता अनिल देशभक्त ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मामले का सही तरीके से खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें