फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉला ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉला ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, बेटे की मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। बाईपास पर परशुराम चौक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉला ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार मां-बेेटा घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां बेटे की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉला मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सोमवार की देर शाम औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिपाला निवासी तरुण 18 पुत्र ब्रहमपाल स्कूटी से कहीं जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर बाईपास पर परशुराम चौक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों घायल होकर हाईवे पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि मृतक के परिवारीजन ब्रजपाल पुत्र सतपाल निवासी पिपाला थाना औरंगाबाद की ओर से ट्रैक्टर चालक सुशील पुत्र महेन्द्र निवासी खखूंडा थाना अहमदगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ट्रैक्टर ट्रॉला को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें