कोरोना संक्रमण के प्रति भी छात्रों को जागरूक करेंगे गुरुजी
बुलंदशहर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर छात्रों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से अब शिक्षक छात्रों को कोरोना वायरस से बचाव की भी जानकारी देंगे। विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में सभी स्कूलोें के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों को अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इससे बचाव के लिए जिले में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, अब शिक्षा विभाग भी इस दिशा में जागरूक कदम उठाने जा रहा है। निर्णय लिया गया है कि छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसलिए बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ अब उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी। बचाव के लिए जहां मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, हाथ धोने और दो गज की दूरी बनाए रखने के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की बात बताई जाएगी।
कोट =
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से छात्रों को बचाने और उन्हें जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव की जानकारी शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई के साथ देंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
कोट =
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की उम्र ज्यादा नहीं होती है। वहीं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर का असर बच्चों पर अधिक होना बताया जा रहा है। इसलिए उन्हें इस बीमारी से बचाने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के साथ जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी