दहेज में बाइक और पैसे न देने पर महिला को घर से निकाला
औरंगाबाद। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतल भैसाली निवासी महिला को दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये न लाने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के भाई ने आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
बता दे कि गांव खेतलपुर भैसाली निवासी साबिर पुत्र उमर मोहम्मद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बहन अंजुम का निकाह 14 वर्ष पूर्व औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी जाहिद पुत्र इस्लाम के साथ किया था। निकाह में काफी दहेज दिया था। लेकिन ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नही थे। अतिरिक्त दहेज में बाइक और पचास हजार लाने के लिये महिला का उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी न होने पर शनिवार की देर शाम महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सुबह थाने जाकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर योगेंद्र मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।