बुलंदशहर में तीन मिले संक्रमित, दो लोग हुए स्वस्थ
बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही दो लोग स्वस्थ हुए। जिले में कोरोना संक्रमण के अब कुल 20,162 केस हो गए है। इसमें 19,892 लोग स्वस्थ हो चुके है और 240 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 30 लोगों का होम आइसोलेशन समेत कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र में दो और जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। संवाद