फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअभियान आज, एक दिन में लगाए जाएंगे 32 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
महाअभियान आज, एक दिन में लगाए जाएंगे 32 लाख पौधे
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद को हरा-भरा करने के लिए रविवार को पौधरोपण अभियान के तहत 32 लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे सरकारी कार्यालयों आदि को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इस बार जिले को 39 लाख से अधिक पौध लगाने का लक्ष्य मिला है। शेष पौधे भी जल्द लगा दिए जाएंगे।
डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि इस बार जनपद में शासन स्तर से 39,16,270 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। लेकिन रविवार को पौधरोपण अभियान के तहत 32 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधे रोपित करने के लिए सभी कार्यालयों आदि को उपलब्ध करा दिए गए हैं। पौधरोपण शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा। डीएम रविंद्र कुमार की ओर से भी सभी विभागों को उपलब्ध करवाए गए पौधे रोपने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पौधरोपण के तहत रोपित होने वाले पौधों की जियो टैगिंग होगी। इसकी रिपोर्ट विभाग की ओर से शासन को भी भेजी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर जिन विभागों आदि को पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने भी डीएम का आदेश मिलते ही पूरी तैयारी कर ली है। विभागीय अफसरों का दावा है कि जितने भी पौधे मिले हैं, उन्हें लगाकर जिले को हरा-भरा करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

पीपल, नीम, कटहल के पौधे लगाएंगे
रविवार को पौधरोपण के तहत पीपल, सहजन, बरगद, सफेदा, नीम, आम, अशोक, अमरूद, बबूल, कटहल आदि पौधे लगाए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, विभाग की 19 नर्सरी में 45 लाख से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं। अब वितरण के बाद यह पता किया जाएगा कि जनपद में किस किस्म के कितने पौधों का वितरण किया गया और कितने पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पौधे बचाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि इस बार जो भी पौधे रोपे जाएंगे उनकी देखरेख के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सरकारी कार्यालयों आदि के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा आमजन को पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें पानी आदि देकर बचाने का भी संदेश दिया जाएगा, ताकि जनपद को हरा-भरा किया जा सके। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें