दुष्कर्म व धर्मांतरण के आरोपी युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
गुलावठी। नाम बदलकर व शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन कराने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में पीड़िता का मेडिकल कराया गया हैै तथा सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।
गिरफ्तार आरोपी युवक का शनिवार को था वलीमा
युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक ने युवती को धोखा देकर तीन दिन पूर्व ही अपने ही समुदाय की युवती से निकाह किया था। आरोपी युवक शादी की खुशियों में लगा हुआ था, शादी की खुशी में शनिवार को उसके घर पर वलीमा था। लेकिन, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके चलते उसका वलीमा नहीं हुआ।
आरोपी ने किया लड़की का ब्रेन वॉश
पीड़ित युवती दूसरे समुदाय के युवक के प्रेम जाल में बुरी तरफ फंस गई थी। आरोपी युवक ने युवती का ब्रेन वॉश किया और मदरसे में ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे कलमा याद कराया था।