बैलगाड़ी से गांवों में पहुंचाया प्रियंका गांधी का बधाई संदेश
बुलंदशहर। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने निर्वाचित ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को बधाई संदेश भेजा है। सोमवार जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह की अध्यक्षता में यह बधाई संदेश गांवों में बैलगाड़ी के माध्यम से पहुंचाया गया। गांव उटरावली, जीमत, जहरा, सराय छबीला, मकनपुर और जोठ आदि गांव में बैलगाड़ी यात्रा निकाली गई। जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी की ओर से भेजे गए संदेश पत्र को बैलगाड़ी की यात्रा निकालकर प्रधानाें और बीडीसी सदस्यों को पहुंचाया गया है। इस दौरान नुक्कड़ सभाआें का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रशांत वाल्मीकि, इरशाद प्रधान, ओम प्रकाश शर्मा, आबिद सैफी, हाजी मोहम्मद अली, एहसान खान, जाहिद खान, इस्लाम चौधरी, हुकुम सिंह लोधी, चमन देवी, राहुल लोधी और कफील अहमद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।