फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

227वीं मौत, 29 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 227वीं मौत, 29 मिले और संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में शनिवार को कोरोना से 227वीं मौत हो गई। वहीं, 24 घंटे में 29 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो 55 लोग स्वस्थ हुए। जिले में अब कुल 19,830 केस हो गए हैं। इसमें 19,098 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 227 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 505 लोगों का उपचार चल रहा है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर में छह, अनूपशहर व लखावटी में पांच-पांच, स्याना व जहांगीराबाद में तीन-तीन, गुलावठी में दो और बीबीनगर, खुर्जा, शिकारपुर, तौली और ऊंचागांव क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1,756 युवाओं समेत 15173 को लगा टीका
बुलंदशहर। जनपद में शनिवार को सर्वाधिक 15173 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार, शनिवार को दानपुर, वैर चिकित्सालय समेत अन्य केंद्रों को एक दिन में एक-एक हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया। इस दौरान वैक्सीनेशन केंद्रों पर इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही, जिससे लक्ष्य पूरा किया जा सके। दानपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि कन्हैरा गांव में टीकाकरण शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनीता लोधी ने किया, इस दौरान 948 ग्रामीणों को टीका लगाया गया। वहीं, वैर पीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन भाटी ने बताया कि अफसरों से मिले एक हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 993 ग्रामीणों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें