बुलंदशहर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
डिबाई। कोतवाली की धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गांव एदलपुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
एदलपुर निवासी मोहर सिंह (40) गांव में फेरी लगाकर दरी चादर बेचने का कार्य करता था। वह देरशाम खाना खाकर घर से आ गया था। बताया गया कि वह रात्रि में मकान के निकट कमरे में सो जाता था। रात घर न पहुंचने पर पत्नी ने समझा कि वह कमरे पर सो गए होंगे। बताया गया कि मोहर सिंह का शव बुधवर को घर से कुछ दूर ही भाई लक्ष्मण के खेत में नीम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में पीले अंगौछे से झूलता मिला। सुबह शौच को गए ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार में मृतक की पत्नी तथा 14 वर्षीय पुत्र है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चौकी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।