गांव फरीदाबाद में बूथ पर हंगामा करने वाले 12 लोगों को भेजा जेल
बुगरासी। गांव फरीदाबांगर में वोटिंग के दिन बूथ पर हंगामा करने वालों में पुलिस ने 12 को जेल भेज दिया है। अभी अन्य की तलाश जारी है। 29 मार्च को गांव फरीदाबांगर में एक बूथ पर कुछ लोगों ने फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। आरोपियों ने मतपत्र फेंक दिए थे और मतपेटिका तोड़ दी थी। पीठासीन अधिकारी पूनम देवी के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। पूनम देवी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया है। एसओ सचिन बालियान ने बताया कि बूथ पर हंगामा करने वाले आसिफ, रमेश, उदयवीर, ललित, सचिन, कांति, चंद्रप्रकाश, ललित, प्रदीप, सुनील, आदित्य व जीतू को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी हिरासत में लेकर चालान किया जाएगा।