फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी दबंग युवक ने घर में घुसकर महिला व उसकी मां के साथ मारपीट की। साथ ही विरोध करने व शोर होने पर लोगों को आते हुए देख आरोपी उनको हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी सितारा ने सोमवार को थाने पर तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि रविवार रात वह अपनी मां के साथ घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति का युवक रामवीर उर्फ टीटू पीड़िता के घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता व उसकी मां के साथ अभद्रता व गालीगलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की मां पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उन्हें हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। देहात कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें