फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में 713 प्रधान और 815 बीडीसी सदस्य निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में 713 प्रधान और 815 बीडीसी सदस्य निर्वाचित
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए लगातार दूसरे दिन सोमवार रात तक मतगणना जारी रही। इस दौरान रात आठ बजे तक जिले में कुल 713 ग्राम पंचायतों के प्रधान और 815 वार्ड के बीडीसी प्रत्याशियों का परिणाम ही जारी किया जा सका। शेष पदों के परिणाम के लिए मतगणना जारी है।
जिला पंचायत के 52 वार्ड, 940 ग्राम पंचायतों में प्रधान, 1314 बीडीसी वार्ड और 12,154 ग्राम पंचायत वार्ड के प्रत्याशियों के लिए 29 अप्रैल को मतदान किया गया था। रविवार को सभी पदों के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की गई थी। रविवार को पूरे दिन के साथ रात भर और सोमवार को दिनभर मतगणना जारी रही। पहले दिन जहां 213 ग्राम पंचायतों के प्रधान का परिणाम जारी किया गया था, वहीं सोमवार रात आठ बजे तक 713 ग्राम प्रधान का परिणाम जारी किया जा चुका था। 227 ग्राम प्रधान और 500 बीडीसी के वार्ड का परिणाम अभी आना बाकी है। वहीं, दूसरी ओर मतगण्ना कार्य के दौरान सुह से ही डीएम कई क्षेत्रों में दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे। नगर समेत जनपद के सभी 16 ब्लॉक में मतगणना का कार्य सोमवार को भी जारी रहा। 16 में से सिर्फ गुलावठी ब्लॉक में मतगणना साूवार दोपहर 12 बजे तक समाप्त हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों की जमकर उड़ीं धज्जियां
बुलंदशहर/खानपुर। जनपद में कई गांवों में जीत के जश्न में कई प्रधानों ने कोविड-19 के नियमों का जमकर उल्लंघन किया। कई प्रत्याशी ने तो नियमों को ताक पर रखकर गांवों में विजयी जुलूस भी निकाला। सदर तहसील में डीएवी इंटर कॉलेज पर मतगणना स्थल पर जीते उम्मीदवार और समर्थकों ने जमकर कोेविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाईं। सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के साथ ही कई लोग बिना मास्क के भी नजर आए। वहीं, विकासखंड जहांगीराबाद के गांव सीकरी में जीत कर लौटे विजयी प्रधान संजय कुमार ने गांव में जुलूस निकाला। जुलूस में जारी कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। वहीं, थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है किसी भी प्रत्याशी को जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें