एडीजी ने सलेमपुर और कोतवाली देहात का किया निरीक्षण
बुलंदशहर। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने जनपद के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सलेमपुर थाना और कोतवाली देहात का निरीक्षण किया। दोनों थानों में उन्होंने बंदी गृह, बीट बुक रजिस्टर और शस्त्रागार को चेक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। सलेमपुर थाना प्रांगण में एडीजी ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।
एडीजी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निबटाए। जिला कारागार में लगातार मॉनीटरिंग की जाए और जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण होना चाहिए। कहा कि कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिस व होमगार्ड और अधिकारी स्वयं को अधिक से अधिक सुरक्षित रखते हुए डयूटी को अंजाम दें।