फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलावन के पूर्व प्रधान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मृतक पूर्व प्रधान संजय शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। घटना में पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत तीन अन्य के नाम प्रकाश में आ रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी पूर्व प्रधान संजय शर्मा पुत्र विशन स्वरूप शर्मा अपने तहेरे भाई चेतन शर्मा उर्फ गप्पू पुत्र कोमल प्रसाद शर्मा के साथ रविवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर सवार होकर खेतों से घर आ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार जब बाइक सवार पूर्व प्रधान व उनका भाई नाइयों वाली गली में पहुंचे तो वहां उन्हें पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश शर्मा व उनके साथियों ने रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के द्वारा उनके साथ जमकर मारपीट की गई। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान उन पर गोलियों से हमला कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर वहां से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही तहेरे भाई गप्पू का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स के अलावा एसपी देहात हरेंद्र सिंह और सीओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर के तीन खोखे बरामद किए हैं। वहीं, वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
घटना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश शर्मा समेत चार लोगों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं। लेकिन अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश कुमार, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें