पांच घंटे गुल रही दो हजार घरों की बिजली
बुलंदशहर। अनूपशहर अड्डा रोड बिजली घर से संबंधित दर्जनों इलाकों के करीब दो हजार घरों की विद्युत आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे गुल हुई बिजली दोपहर करीब दो बजे ही जाकर सुचारू हो पाई। लोगों का कहना है कि बिजलीकर्मी मैनटेनेंस के नाम पर आपूर्ति बाधिक कर देते हैं।
रविवार को अनूपशहर अड्डा रोड पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह करीब नौ बजे गुल हुई बिजली दोपहर करीब दो बजे ही जाकर सुचारू हो पाई। करीब पांच घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। फैसलाबाद, नूरपुर, किदवई नगर, हीरापुर, काशीराम आवास, आनंद विहार कालोनी, 40 फुटा समेत दर्जनों इलाकों के करीब दो हजार घरों की बिजली बाधित रही। इस दौरान लोगों को पानी के लिए भी मशक्कत करना पड़ा। अवकाश का दिन होने की वजह से घरों में साफ सफाई आदि की तैयारी लोगों की फेल हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद पावर सबस्टेशन पर लोगों के फोन की घंटियां घनघनाती रही। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लाइन में आयी फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हुई है, उसे दुरुस्त कराने का कार्य किया जा रहा है। दोपहर तक फाल्ट दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति बहाल कर दिया गया।
कोट =
सुबह 33 केवी की लाइन में लगा जंफर निकल गया था। इसलिए बिजली बंद कर जंफर सहीं कराया गया। उसे दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
- संजीव कुमार, जेई अनूपशहर अड्डा बिजलीघर