फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की धमकी देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर साथियों के साथ मिलकर सामृूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ ग्राम प्रधान व उसके साथी ने हत्या की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए प्रधान से कई बार आवास दिलाने का अनुरोध किया। आरोप है कि प्रधान ने कई बार उसे अपने घर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं गई। आरोप है कि शनिवार को प्रधान और उसका एक अज्ञात साथी उसके घर पर आया। प्रधान ने कहा कि अब उसे मकान मिल जाएगा। वह यह जांच करने के लिए आए है कि उसके पास मकान है या नहीं। महिला का कहना है कि दोनों उसके घर में घुस गए और उन्होंने उसके साथ हत्या की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो प्रधान ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रधान और उसके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधान की तलाश में गांव में दबिश भी दी गई, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें