फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट के एक लिंक ने दंपती के जीवन में डाली दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट के एक लिंक ने दंपती के जीवन में डाली दरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। इंटरनेट के एक लिंक ने इंजीनियर दंपति के जीवन में दरार डाल दी है। नोएडा निवासी इंजीनियर युवती की शादी बुलंदशहर निवासी एक इंजीनियर युवक से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। करीब एक साल बाद एक अंजान व्यक्ति ने इंजीनियर पति के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। पति ने जब लिंक खोला तो उसमें उसकी पत्नी के अश्लील फोटो व वीडियो थे। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। वहीं, अब मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व दोनों की शादी परिजनों की मर्जी से हुई थी। शादी के बाद वह नोएडा में रहने लगे। शादी के बाद सबकुछ अच्छा चल रहा था। बीते दिनों जब एक अज्ञात व्यक्ति ने लिंक सेंड किया तो लिंक खोलने पर तस्वीर ही नहीं कुछ अश्लील वीडियो भी पति के सामने आई। जिसके बाद इंजीनियर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया। बीते दिनों दोनों पक्षों की तरफ से मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो समझौते के प्रयास हुए। इंजीनियर विवाहिता सफाई दी कि उसके यह फोटो नहीं है। किसी ने एडिट करके फोटो को किसी वेबसाइट पर अपलोड किया है। यहीं नहीं विवाहिता ने एक निजी लैब की जांच रिपोर्ट भी एसएसपी संतोष कुमार के सामने पेश की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फोटो वाली महिला और इंजीनियर महिला एक नहीं है। विवाहिता ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि वह सरकारी लैब में इन फोटो की जांच कराए। एसएसपी ने इन फोटो को लैब में भेजने के आदेश कर दिए हैं। इंजीनियर पति भी चाहता है कि लैब में फोटो की जांच हो। वहीं एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। कुछ फोटो लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। निजी लैब की रिपोर्ट के अनुसार फोटो महिला के नहीं है। सरकारी लैब की रिपोर्ट हमारे लिए मायने रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें