फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर वृद्ध से हथियारों के बल पर की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर वृद्ध से हथियारों के बल पर लूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरसलघाट में दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। एक पक्ष की ओर से वृद्ध ने दूसरे पक्ष के आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने वृद्ध व उसके पुत्र पर पुत्री को जहर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नरसलघाट निवासी वृद्ध ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत रविवार देर रात को वह अपने घर पर ही सो रहा था। इस दौरान सिकंदराबाद निवासी एक महिला ने दरवाजा खटखटाया। पीड़ित के दरवाजा खोलने पर उक्त महिला के साथ सिकंदराबाद व खुर्जा निवासी दो तीन युवक और भी थे। जिनके हाथ में अवैध असलाह व लाठी डंडे थे। आरोपियों ने इस दौरान पीड़ित पर जानलेवा हमला करते हुए घर में रखे 35 हजार रुपये व दो सोने के कंगन लूट लिए। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, दूसरी ओर सिकंदराबाद निवासी आरिफ पुत्र सिराजुद्दीन ने नगर कोतवाली में उक्त वृद्ध व उसके पुत्र पर अपनी बहन को जहर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पीड़ित की शिकायत पर नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध व आपसी रंजिश का नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें