फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

- बीबीनगर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बीबीनगर । थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की सहायता से कमरे का दरवाजा खुलवाया। उच्चाधिकारियों को सूचना के बाद तहसीलदार स्याना मय फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बीबीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव आलाबांस बातरी निवासी ज्योति (26) पत्नि सुरेश जाटव का शव शनिवार रात घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद थाना पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की सहायता से कमरा खुलवाया तथा उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पर तहसीलदार स्याना संजय कुमार मय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के परिजनों के सामने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के परिवार में गृह क्लेश के चलते पहले भी कई बार शिकायतें मिली थीं, जिनका परिजनों ने आपस में ही समझौता कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें