फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ तीन दरिंदों ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
rape - फोटो : amarujala
विज्ञापन
किशोरी के साथ तीन दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम शौच करने जा रही किशोरी को अकेला देखकर तीन दरिंदे उसे जबरन ईंख के खेत में खींचकर ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी गत बृहस्पतिवार शाम खेतों पर शौच करने के लिये गई थी। किशोरी को अकेला आता देख गांव के ही तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह को भींचकर किशोरी को ईंख के खेत में ले गए। आरोप है कि वहां तीनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर तीनों दरिंदे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित किशोरी ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना से अवगत कराया। बाद में परिजन पीड़िता को लेकर थाना औरंगाबाद पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पीड़िता ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें