फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण: दो जोन में बंटा जनपद, जोनल मजिस्ट्रेट बने दोनों एडीएम

विज्ञापन
स्याना: स्याना ड्रोन कैमरे के साथ भ्रमण करते अधिकारीगण - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण : दो जोन में बंटा जनपद, जोनल मजिस्ट्रेट बने दोनों एडीएम
विज्ञापन

बुलंदशहर। अयोध्या पर देश की सर्वोच्च अदालत का फै सला शीघ्र आने वाला है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने हर परिस्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। जिले को दो जोन व सात सेक्टरों में बांटा गया है। जिनमें दोनों एडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
अयोध्या मामले पर फैसला आने से पूर्व पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार को जिले को दो जोन, सात सेक्टर और नौ सब सेक्टर में विभाजित किया है। प्रथम जोन में चार सेक्टर और छह सब सेक्टर बनाए गए हैं। एडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार को जोन प्रथम का जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जबकि, जोन द्वितीय को तीन सेक्टर और तीन ही उपसेक्टर में विभाजित किया गया है। जोन द्वितीय पर एडीएम वित्त व राजस्व मनोज कुमार सिंघल को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

डीएम ने दिए निर्देश
जनपद को जोन व सेक्टर में बांटने के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सभी जोनल, सेक्टर, सब सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाने के लिए उत्तरदायी हैं। साथ ही पुलिस संबंधित क्षेत्रों में पुलिस टीम को भी उनके साथ सहयोग देने को कहा है। सेक्टर व जोनल टीम का समन्वय एकीकृत जिला नियंत्रक कक्ष से रहेगा। जोनल टीम सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं के संबंध में डीएम व एसएसपी को अवगत कराएंगे।
-----
कोर्ट के निर्णय का करें सम्मान, अफवाहों से बचें : डीएम
अनूपशहर/नरौरा/ऊंचागांव/डिबाई/अहार। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को देखते हुए शुक्रवार को डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी एसके सिंह ने अनूपशहर और नरौरा पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अनूपशहर में उन्होंने जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगोें से नमाज के बाद मुलाकात की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय का हर हालत मे सम्मान करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की हिदायत दी। डीएम ने बड़े व जिम्मेदार लोगोें से कहा कि वह बच्चों व युवाओं की गतिविधियों पर निगाह रखें। सोशल मीडिया, फेसबुक व वाट्सएप के आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर व वायरल न करें तथा अपनी ओर से भी ऐसे मैसेज न भेजें। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे व सौहार्द की परम्परा कायम रखें।
नमाज में मांगी गई अमन चैन की दुआ
नगर कचहरी स्थित मस्जिद में शुक्रवार दोपहर को जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिद के इमाम हाफिज मंसूर अहमद व नमाजियों ने देश में आपसी भाईचारे व अमन की दुआ मांगी। उन्होंने सभी से अयोध्या प्रकरण में आने वाले निर्णय को सामान्य रूप से लेने व जनपद में शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपसी सद्भावना को बिगाड़ने वाली पोस्ट को फारवर्ड न करें। इस दौरान सेंट मोमिना स्कूल के संचालक शाह फैसल समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्वलनशील पदार्थों की खुले में न हो बिक्री
अयोध्या मामले को लेकर एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने शुक्रवार देर शाम निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति बोतल आदि में किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ नहीं खरीद कर ले जा सकेगा। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को भी बोतल आदि में तेल ने देने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें