फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा रूट डायवर्ट, झेलनी होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से होगा रूट डायवर्ट, झेलनी होगी परेशानी
विज्ञापन

बुगरासी (बुलंदशहर)। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के चलते एनएच-9 पर शनिवार से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। आज से अधिकांश भारी वाहन भगवानपुर गंगा पुल से वाया बुगरासी के लिए आने शुरू हो जाएंगे। इससे क्षेत्रवासियों को थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। बुगरासी से भगवानपुर संकरी रोड होने के जाम की स्थिति से भी ग्रामीणों को जूझना पड़ेगा।
गंगा स्नान के पावन पर्व पर ब्रजघाट और गढ़मुक्तेश्वर भारी भीड़ के चलते एनएच-9 का रूट डायवर्ट किया जाता है। शनिवार शाम से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में सभी भारी वाहनों को अब एनएच-9 से क्षेत्र के गांव भगवानपुर की ओर जाने वाले रास्ते के लिए मोड़ दिया जाता है। सभी वाहन भगवानपुर पुल से होते हुए वाया बुगरासी व स्याना के बाद अपने गंतव्य के लिए जाते हैं। ऐसे में भारी वाहनों को मात्र पांच किलोमीटर की दूरी के लिए लगभग 25 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। भगवानपुर पुल के बाद बुगरासी तक की दूरी छह किलोमीटर है। सड़क जर्जर होने के साथ संकरी है। इस रूट पर भगवानपुर, रूखी, रवानी कटीरी गांव पड़ते हैं। संकरी रोड होने के कारण भारी जाम की स्थिति बन जाती है। इन गांव के ग्रामीणों को भारी दिक्कत होती है। अमन सिंह, वरूण सिंह, तुषार चौहान, अनिल कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि जब दोनों से भारी वाहनों की आवाजाही होती है तो पहले निकलने के चक्कर में जाम लग जाता है। जाम खुलवाने के लिए ग्रामीण अपने स्तर पर प्रयास करते हैं। दिन में स्थिति सही रहती है जबकि कई बार पूरी-पूरी रात वाहन जाम में ही फंसे रहते हैं। अब कार्तिक स्नान के पावन पर्व तक यही स्थिति रहेगी और ग्रामीणों को भारी दिक्कत सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुलिस करे सहयोग तो स्थिति में हो सकता है सुधार
बुगरासी। भगवानपुर से बुगरासी के लिए आने-जाने का एक अन्य रास्ता सुलैला की ओर से है। यह रास्ता चौड़ा होने के साथ रवानी कटीरी तथा बुगरासी बस्ती पूरी तरह से बच जाती है। यदि पुलिस सभी बड़े वाहनों को भगवानपुर से सीधे इस रूट को मोड़ती है तो जाम की स्थिति से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

समय से नहीं बनी पुलिया तो होगी परेशानी
बुगरासी। बुगरासी में भगवानपुर रोड पर पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। हालांकि पुलिया निर्माण का कार्य अंतिम चरण में हैं लेकिन वर्तमान में निर्माण के चलते बुगरासी में किसी भी वाहन का प्रवेश करना संभव नहीं है। यदि आज शाम तक पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हुआ और एनएच-9 वाले डायवर्ट वाहन इधर आने लगे तो वाहनों को रवानी कटीरी तक दूसरे मार्ग से निकलने के लिए वापस जाना होगा। इससे भारी जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें