फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के काम में लापरवाही पर छह बीडीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के काम में लापरवाही पर छह बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। मनरेगा के काम में लापरवाही सामने आने पर सीडीओ ने छह बीडीओ को नोटिस जारी किया है। बैठक में मजदूरी की राशि समय पर भुगतान न करने का खुलासा होने के बाद सीडीओ ने कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में भुगतान न करने पर वेतन रोकने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार रुंगटा ने बताया कि मैंने विकास भवन में जनपद के सभी ब्लॉक अधिकारियों और सचिवों के साथ मनरेगा के अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक ली। इस दौरान खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) की लापरवाही सामने आई कि उन्होंने अभी तक मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी की राशि का समय पर भुगतान नहीं किया है। बैठक में खुलासा हुआ कि ब्लॉक बीबीनगर में नए लाभार्थियों को भी चिन्हित करने की कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा ब्लॉक गुलावठी, जहांगीराबाद, अगौता, पहासू, शिकारपुर और स्याना के खंड विकास अधिकारियों की भी कार्य प्रगति कम मिली। बैठक में बुलंदशहर, अनूपशहर और सिकंदराबाद के बीडीओ द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी के कार्यों में प्रगति नहीं की। इस लापरवाही पर अगौता, बुलंदशहर, गुलावठी, लखावटी, पहासू और स्याना के बीडीओ को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में मनेगा श्रमिकों की राशि का भुगतान न करने पर वेतन रोकने की भी चेतावनी दी है। साथ ही अन्य बीडीओ को भी अपने काम में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने कहा कि जनपद में मनरेगा की किसी भी योजना में संबंधित अफसरों की अनदेखी और मनमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अफसर की शिथिलता पाए जाने और शिकायत मिलने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें