फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी और साली लापता, बेचने की आशंका

विज्ञापन
women missing - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी और साली लापता
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई पत्नी और नाबालिग साली के बेचने की आशंका जताई है। व्यक्ति ने गांव की ही एक महिला और उसके पुत्र पर शक जताते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुभाष ने एसएसपी को शिकायत करते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 22 अक्तूबर की रात उसकी पत्नी और नाबालिग साली संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए । आरोप लगाया है कि गांव की ही एक महिला और उसके पुत्र ने मिलकर उसकी साली व पत्नी को गायब किया है। पीड़ित ने लापता पत्नी और साली के बेचे जाने की आशंका जताते हुए एसएसपी से मदद की गुहार लगाई हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने थाना पहासू में भी तहरीर दी थी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पहासू पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें