आठ नवंबर तक कर सकेंगे परफॉर्मेंस ग्रांट के लिए आवेदन
बुलंदशहर। पंचायती राज विभाग की ओर से परफॉरमेंस ग्रांट के लिए आवेदन करने की तिथि तीसरी बार बढ़ा दी है। अब ग्राम पंचायतें आठ नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस बारे में निदेशालय से जारी आदेश के बाद ग्राम पंचायतों को इससे अवगत करा दिया गया है।
गांवों के विकास की प्रतिस्पर्धा के जरिए ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने के लिए परफॉर्मेंस ग्रांट योजना की शुरूआत की है। वर्ष 2016-17 के लिए मांगे गए ऑनलाइन आवेदन की पहले सात अक्तूबर की तिथि जारी की गई थी। इसके बाद इस तिथि को बढ़ाकर 15 अक्तूबर और फिर 30 अक्तूबर कर दिया गया था। जबकि अब एक बार फिर तिथि बढ़ाकर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आठ नवंबर तक का समय दे दिया है।