पुलिसकर्मियों को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में बीते दिनों एक अनियंत्रित कार ने पीआरवी बाइक पर तैनात एक सिपाही व एक होमगार्ड को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
होमगार्ड बबलू ने तहरीर देकर बताया कि गत 21 अक्तूबर की देर रात वह कांस्टेबल आशीष के साथ पीआरवी बाइक पर तैनात था। बाइक को वह खुद चला रहा था। इस दौरान जब वह अनूपशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से कार को लेकर भाग निकला था। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में होमगार्ड चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी कार चालक को दबोच लिया जाएगा। फिलहाल दोनाें की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।