फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रक की हुई टक्कर, चार यात्री हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रक की हुई टक्कर, चार यात्री हुए घायल
विज्ञापन

शिकारपुर । सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्सौन गांव के पास रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में बस सवार 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें चिट्टा स्थित जेपी अस्पताल में भेजा गया। जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस संबंध में अभी किसी भी पक्ष की ओर से भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। शुक्रवार की रात सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्सौन गांव के पास दिल्ली से बदायूं जा रही नरौरा डिपो की बस और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार बृजेश पुत्र लाखन सिंह निवासी सहसवान बदायूं, लालाराम पुत्र भगवान सहाय व कमलेश देवी पत्नी कैलाश निवासीगण अहमदवास थाना छतारी तथा अखिलेश पुत्र धनीराम निवासी सहसवान बदायूं घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चिट्टा स्थित जेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर के लिये भेज दिया गया। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि बस में सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के बाद बस में बैठा कर घर के लिए भेज दिया गया। अभी इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें