फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगो ने घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक पर दबंगों ने उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यमुनापुरम निवासी राजीव पुत्र विश्वजीत सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला निवासी एक दबंग पक्ष उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर शाम वह घर पर मौजूद था। इस दौरान पड़ोसी अपने साथ पांच-छह अन्य लोगों को लेकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर भाग निकले। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें