फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर युवक से 40 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर युवक से 40 हजार की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से आरोपी ने विकास भवन से लोन दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। साथ ही भविष्य में रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास प्रथम निवासी गजेंद्र पुत्र मुकुट लाल ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह डीएवी तिराहे के निकट स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देता है। वहीं पर उसकी मुलाकात खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को विकास भवन में रोजगार के लिए लोन मंजूर होने वाले कार्यालय में कार्यरत होना बताया था। आरोपी ने पीड़ित को विकास भवन से चार लाख रुपये का लोन कंप्यूटर का काम करने को दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने शुरूआत में 15 हजार रुपये फाइल चार्ज की मांग की थी। पीड़ित ने उसके बहकावे में आकर 15 हजार रुपये दे दिए थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़ित को एक धुंधला सा चेक 3.10 लाख रुपये को फोटो व्हाट्सएप पर दे दिया था। उसी दौरान आरोपी ने पीड़ित से 25 हजार रुपये और ले लिए थे। साथ ही बीते दिनों जब पीड़ित ने अपनी लोन की रकम मांगी तो आरोपी ने पीड़ित के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। साथ ही भविष्य में रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें