साहब! ट्यूशन टीचर मासूम का करती थी शारीरिक शोषण
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी निवासी मासूम का ट्यूशन टीचर द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामना आया है। पीड़ित की मां ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र नगर के एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। घर के सामने ही रहने वाले एक सरकारी कर्मी की करीब 20 वर्षीय पुत्री से वह ट्यूशन पढ़ता था। मार्च 2019 में बालक के व्यवहार में परिवर्तन होने लगा और डरते हुए ट्यूशन जाने से इंकार करने लगा। इसके अलावा छात्र की तबीयत खराब रहने लगी। परिजनों के बार-बार पूछने पर मासूम बालक ने शिक्षिका द्वारा कोई दवाई खिलाकर गंदी हरकतें करने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्रा की शिकायत उसके घर पर करते हुए ट्यूशन बंद कर दिया गया। आरोप है कि 1 अक्तूबर को आरोपी टीचर ने मौका देखकर मासूम बालक को पुन: घर बुला लिया और उसे अपने घर के ऊपर वाले कमरे में ले जाकर गंदी हरकतें की। मासूम बालक को ढूंढने के दौरान टीचर को रंगेहाथों पकड़ लिया गया। शोर मचने पर आरोपी के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जातिसूचक शब्द कहते हुए पीड़ित पक्ष को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता महिला ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोपी टीचर और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।