फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से सैकड़ाें गांवों की बिजली गुल, परेशान रहे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। आधे घंटे की बारिश में ही जनपद के सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घंटो लोग परेशान रहे। बारिश में बिजली जाने का सिलसिला नगरीय क्षेत्र में भी देखा गया। नगर के दर्जनों इलाकों की आपूर्ति भी गुल हो गई। जोकि कई घंटो के बाद ही जाकर सुचारू हो पाई।
बारिश तेज हो या हल्की बिजली का जाना तो तय ही है। थोड़ी सी बारिश के बाद घंटो के लिए आपूर्ति ठप हो जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को कई तहसीलों में सुबह से ही तेज और हल्की बारिश हो रही थी। इसके चलते खुर्जा के दर्जनों गांव, औरंगाबाद, मूंडी बकापुर, सुरजपुर ठीकरी, इलना, जाढौल, बालका, रामगढ़,बासौली, महेश पुर, पिपाला अनूपशहर के गांव रजापुर, करनपुर आदि गांव और शिकारपुर, सलैमपुर, नया गांव, श्यारली आदि गांव, स्याना के चिंगरावठी, महाव, मांकड़ी, नया गांव, बरौली वासुदेवपुर, ऊंचागांव, नरसैना, आहार, अहमदगढ़ आदि समेत सैंकड़ों गांवो की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, नगर क्षेत्र के शिवपुरी, मामन रोड, कचहरी रोड, चांदपुर रोड, प्रीतविहार कालोनी, ऊपरकोट, सरायधारी, रूकनसराय, नरसलघाट, लोधियान, टंटान, बजरिया आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। जोकि कई घंटे के बाद ही सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

दस दिन से बिना बिजली के रह रहे है गांव ढकौली के ग्रामीण
बुलंदशहर। सैदपुर रोड के गांव ढकौली के ग्रामीण करीब दस दिन से बिना बिजली के रह रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में पावर कारपोरेश्ेान के खिलाफ रोष बना हुआ है। शनिवार को ग्रामीणों ने बिजलीघर के पास प्रदर्शन भी किया। ग्रामीण राजवीर, नवेद, शिब्बू, फैजल हसन, जागीर, यूनुस आदि ने बताया कि तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं और तीनों ही खराब हैं। एक चल रहा था तो उसकी खूंटी खराब हो जाने से बिजली ठप हो गई। पिछले दस दिनों से उमस भरी गर्मी में जीवन नर्क बन गया है।
विज्ञापन

अघोषित कटौती व दरो में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन
फोटो
बुलंदशहर। उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैलाश पुरी के बाहर बिजली की अघोषित कटौती और बिजली की बढ़ी हुई दरों के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी पहले से ही मंदी की चपेट मे हैं उसपर बिजली की दरों में वृद्धि कमर तोड़ दी है। शहर में बिजली की अघोषित कटोती से व्यापार में बहुत हानि हो रही है। नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार ने बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस नहीं लिया तो उद्योग व्यापार मंडल सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर पर अमित सिंघल, अंकित चौधरी, मोहित अग्रवाल, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें