फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने वाला सहायक चकबंदी अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने वाला सहायक चकबंदी अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। काश्तकार से रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद आयुक्त चकबंदी के आदेश पर सहायक चकबंदी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। चकबंदी अधिकारी रामचरण शर्मा शिकारपुर में तैनात हैं। डीएम ने वीडियो की जांच कर रिपोर्ट आयुक्त को भेजी थी।
डीएम रविंद्र कुमार ने चक निर्माण के लिए सहायक चकबंदी अधिकारी शिकारपुर रामचरण सिंह द्वारा काश्तकार से रिश्वत लेने वाले वीडियो को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी द्वारा जांच कराने पर वीडियो सही पाया गया। इसको लेकर डीएम ने कार्रवाई करते हुए जांच की रिपोर्ट चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश को भेज दी। वहां से सहायक चकबंदी अधिकारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। वहीं, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी गाजियाबाद को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर लिपिक को किया सस्पेंड
बुलंदशहर। लापरवाही पर एसीआरए बाबू को डीएम ने सस्पेंड कर दिया है। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार के अनुसार काफी दिन पूर्व कड़कड़डूमा कोर्ट दिल्ली से तहसील के किसी अधिकारी के नाम पर नोटिस आया था। जिसे क्लर्क प्रताप सिंह ने लापरवाही से कहीं रख दिया और भूल गया। कुछ दिन पूर्व कोर्ट से संबंधित अधिकारी के खिलाफ वारंट आ गया और उसे तत्काल हाजिर होने का आदेश हुआ। इसको देखते हुए डीएम ने क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें