फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिला विवाहिता रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिला विवाहिता रफूचक्कर
विज्ञापन

स्याना। ससुरालजनों को खाने में नशीला पदार्थ देकर नवविवाहिता हजारों रुपये के चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पति ने स्याना कोतवाली में इस घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी अविवाहित युवक से गांव के दूसरे व्यक्ति ने उसकी शादी कराने की बात कही व लड़की पक्ष को एक लाख रुपये देकर शादी होने का वादा किया। अविवाहित युवक ने एक लाख रुपये लड़की पक्ष को दिए। जिस पर एक माह पूर्व मेरठ क्षेत्र निवासी युवती से युवक की शादी संपन्न हो गई। बताया जाता है कि शादी के बाद विवाहिता अपनी ससुराल में आकर रहने लगी। रविवार की रात नवविवाहिता ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर ससुरालियों को खिला दिया। खाना खाने के बाद ससुरालीजन नशे की हालत में सो गए। विवाहिता रात को ही चांदी के जेवरात के साथ अन्य सामान लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित युवक ने इस घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें