फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर युवक की हत्या

विज्ञापन
murder - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चाकू से गोदकर युवक की हत्या, हड़कंप
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम को घर से लापता युवक का शव शनिवार दोपहर मिर्जापुर के जंगल में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी युवक अकरम पुत्र अख्तर अपने परिवार के साथ रहता था। वह गांव में ही नाई की दुकान चलाता था। बताया गया कि शुक्रवार शाम को वह दुकान पर ही मौजूद था। साथ ही उसके पास दो लाख रुपये नगदी भी थी। शाम को दुकान पर गांव निवासी एक युवक पहुंचा और अकरम को अपने साथ ले गया था। लेकिन, इसके बाद अकरम वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। बताया गया कि शनिवार को अकरम अपने पिता के साथ दो लाख रुपये लेकर पंजाब किसी काम से जाने वाला था। शनिवार सुबह फिर से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर को ग्रामीणों ने सूचना दी कि अकरम का शव गांव के बाहर जंगल में लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही अन्य ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। साथ ही देहात कोतवाली एसएसआई सरताज अली और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई की गांव निवासी एक युवक ने ही हत्या कर दो लाख रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान
मृतक अकरम के गले और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर धारदार हथियार से गोदने के कई निशान मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोट..
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन गांव निवासी एक युवक पर हत्या-लूट का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें