फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर बस नहीं चला सकेंगे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर बस नहीं चला सकेंगे चालक
विज्ञापन

बुलंदशहर। उप्र परिवहन निगम के ड्राइवर अब शराब पीकर बस नहीं चला सकेंगे। निगम ने अफसरों को हर दिन ड्यूटी पर आने और जाने वाले सभी ड्राइवरों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए ब्रीथ एनालाइजर मशीन भी खरीदी गई है। नशे में मिलने पर निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा को सुगम व आरामदायक बनाने के साथ सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन निगम ने विशेष सर्तकता बरतनी शुरू की है। अब लंबे रूट पर जाने वाले चालकों की रवानगी से पूर्व डिपो के अफसरों द्वारा ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जाएगी। चालक के पुन: डिपो पर वापसी होने पर भी जांच की जाएगी। इस जांच रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जाएगी। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की नियमित जांच की जाएगी। नशे में मिलने पर उसे बर्खास्त किया जाएगा। संविदा चालक होने पर उसकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें