फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान में बुलंदशहर यूपी में नंबर वन

Tue, 30 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
गन्ना भुगतान के मामले में बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में नंबर वन पायदान पर पहुंच गया है। जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक जनपद की तीनों शुगर मिलों ने किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। मौजूदा पेराई सत्र में अनूपशहर सहकारी शुगर मिल, अनामिका शुगर मिल और साबितगढ़ शुगर मिल ने 305 करोड़ रुपये का गन्ना काश्तकारों से खरीदा था।
विज्ञापन


तीनों मिलों ने शत प्रतिशत गन्ना भुगतान किसानों को कर दिया है। सरकारी रिकार्ड के मुताबिक यूपी में बुलंदशहर के सिवाय दूसरा कोई जनपद नहीं है, जहां शुगर मिलों ने किसानों को 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया हो।

डीसीओ एपी सिंह ने बताया कि बुलंदशहर में हापुड़ की ब्रजनाथपुर शुगर मिल, सिंभावली शुगर मिल और संभल की रजपुरा शुगर मिल भी गन्ना खरीदती हैं। हालिया सीजन में गैर जनपदों की तीनों मिलों ने करीब 85 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा था। 85 करोड़ में से 23 करोड़ रुपये ब्रजनाथपुर और सिंभावली शुगर मिल ने भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन


रजपुरा शुगर मिल ने शत प्रतिशत 20 करोड़ का पेमेंट किसानों के खाते में डाल दिया है। जिले की रैकिंग के हिसाब से बुलंदशहर यूपी में प्रथम पायदान पर पहुंच गया है। यदि हापुड़ की शुगर मिलों के भुगतान को बुलंदशहर से जोड़ा जाए तो भी बुलंदशहर पहले पायदान पर है।

16 सितंबर को केन कमिश्नर ने बुलाया
गन्ना क्षेत्र का आंवटन करने से पहले किसानों के प्रस्ताव जानने के लिए केन कमिश्नर ने किसान नेता और किसानों को बुलाया है। 16 सितंबर को लखनऊ में आयोजित मीटिंग  में किसानों द्वारा रखे गए प्रस्तावों को चर्चा के बाद गन्ना क्षेत्र का रिजर्वेशन होगा।

भुगतान के मामले में बुलंदशहर यूपी की रैकिंग में पहले स्थान पर है। जिले की तीनों मिलों ने किसानों का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। - एपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें