फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ली भाई की जान: साथ बैठकर पी रहे थे शराब, छोटे की बात सुन बड़े का खौला खून; चारपाई का पाया सिर पर मारा

Sun, 25 Oct 2026 08:15 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी

सार

पूछताछ में हरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों भाई मकान के बराबर खाली प्लॉट में बैठकर शराब पी रहे थे। पीने के दौरान कहासुनी हो गई। रविंद्र ने उसे गाली दे दी। गुस्से में आकर उसने पास पड़ी चारपाई का पाया उठाकर रविंद्र के सिर पर मार दिया।
विज्ञापन
दोनों भाई हरेंद्र और रविंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित गुलावटी के गांव बनबोई में शनिवार रात बड़े भाई ने छोटे भाई की चारपाई के पाए से सिर फोड़कर हत्या कर दी। दोनों भाई एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गाली को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त पाया बरामद कर लिया है। मृतक के साले की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों भाई आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। आरोपी हरेंद्र सिरोही गांव में ही परिवार के साथ रहता है। मृतक रविंद्र सिरोही मेरठ के गंगानगर में परिवार के साथ रहते थे। पिछले ढाई माह से वह गांव में बड़े भाई के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

रविंद्र के साले ने दर्ज कराया मामला
थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे रोहटा, मेरठ निवासी विपिन कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके बहनोई रविंद्र सिरोही 42 वर्ष निवासी बनबोई की उसके बड़े भाई हरेंद्र सिरोही ने हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस बनबोई पहुंची। घर में रविंद्र का शव लहूलुहान पड़ा था। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र सिरोही को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

हरेंद्र ने रविंद्र के सिर पर मारा चारपाई का पाया
पूछताछ में हरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों भाई मकान के बराबर खाली प्लॉट में बैठकर शराब पी रहे थे। पीने के दौरान कहासुनी हो गई। रविंद्र ने उसे गाली दे दी। गुस्से में आकर उसने पास पड़ी चारपाई का पाया उठाकर रविंद्र के सिर पर मार दिया। वार लगते ही रविंद्र खून से लथपथ होकर गिर गए। मां राजे ने बताया कि वह अन्य परिजनों के साथ घायल रविंद्र को हापुड़ के निजी अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ढाई माह से गांव में रहकर कर रहे थे खेती
साले विपिन ने बताया कि बहनोई रविंद्र मीनाक्षीपुरम, गंगानगर, मेरठ में परिवार के साथ रहते थे। बनबोई में पैतृक जमीन है। ढाई माह से वह गांव में रहकर खेती देख रहे थे। बीच-बीच में मेरठ परिवार के पास जाते थे। शनिवार रात 10 से 10.30 बजे के बीच उन्हें सूचना मिली कि हरेंद्र उर्फ बिट्टू ने रविंद्र की हत्या कर दी है।

मृतक के चार, आरोपी के तीन बच्चे
परिजन रजत ने बताया कि रविंद्र छह साल पहले और हरेंद्र दस साल पहले आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। रविंद्र के तीन बेटी, एक बेटा है। हरेंद्र के दो बेटी, एक बेटा है। दोनों के बच्चे छोटे हैं। बड़े बच्चे की उम्र करीब 10 साल है। पिता की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मां राजे हरेंद्र के साथ गांव में रहती हैं।

रोज पीते थे, रोज गाली-गलौज करते थे
ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र कई माह से गांव में बड़े भाई के साथ रह रहा था। चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद वह गांव आ गया था। दोनों रोज शाम शराब पीते थे और फिर गाली-गलौज करते थे। शनिवार रात भी यही हुआ। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गमगीन माहौल में गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साले की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात में प्रयुक्त चारपाई का पाया बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। - अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें